*दिनांक 28 मार्च 2021 श्री बांके बिहारी जी का चमत्कार*
*दिनांक 28 मार्च 2021 श्री बांके बिहारी जी का चमत्कार* होली पर हमारे प्रांतीय इष्ट देव सर्वे सर्वा प्राणाधार श्री बांके बिहारी जी महाराज की कृपा। श्री बिहारी जी के मन्दिर में खचाखच भीड़, 10 बजे का समय आरती की तैयारी। गुलाल बंद, रंग बंद , कुछ समय की असीम शांती, केवल श्री बिहारी जी की आरती। संपूर्ण आरती के दौरान होली के रसिया की भव्य आरती के दर्शन सब को होते रहे थे। सामने न होने के कारण हम उनकी एक कोणीय है छवि ही देख पा रहे थे। परंतु आज रंग और गुलाल के कारण उन्हें एक पॉलिथीन से ढका गया था । ताकि रंग और गुलाल से वे सुरक्षित रहें। सब भक्तों को उनके दर्शन उनके वास्तविक स्वरूप में होते रहें। आरती समाप्त हुई और फिर से रंग और गुलाल की बौछारें शुरू हो गई । पुजारी जी ने बिहारी जी की दाएं खड़े हो पिचकारी से रंग चलाया। लेकिन पुजारियों के द्वारा चलाया गया तो हम तक नहीं पहुंचा और हम उससे वंचित रह गए। बिहारी जी के दर्शनों के लिए बार-बार पर्दे उठा लेकिन भीड़ अधिक होने के कारण ठीक से दर्शन नहीं हो पाए । जैसा कि हमने बताया था कि हम केवल एक कोने से ही उनके दर्शन पा रहे थे। कुछ देर के उपरांत हम...