होली पर रंग और रंग की धार
हो सकता है होली के आसपास आप कहीं जा रहे हों... और अचानक से सनसनाता हुआ गुब्बारा या पानी या रंग की धार आप पर आकर गिरे.... तो गुस्सा न हों, न उन बच्चों को डांटे... बल्कि खुद को भाग्यशाली समझें... कि आपको उन नादान हाथों ने चुना है, जो हमारी संस्कृति को जिन्दा रखे हुए हैं... जो उत्सव को जिन्दा रखे हुए हैं... ऐसे कम ही नासमझ मिलेंगे.. क्योंकि वैसे भी सारे समझदार बच्चे विडियोगेम, डोरेमोन और एंड्रॉइड के अंदर घुसे होंगे.. तो कृपया इन्हें हतोत्साहित न करें... बल्कि यदि आप उन्हें छुपा देख लें तो जानबूझ कर वहीं से निकलें.. आपकी शर्ट ज़रूर ख़राब हो सकती है, पर जब उनकी इस शरारत का जबाब आप मुस्कुराहट से देंगे तो उनकी ख़ुशी आपको ख़ुशी रिटर्न करेगी, और... होली ज़िन्दा रहेगी... रंग ज़िन्दा रहेंगे... उत्सव ज़िन्दा रहेगा.... बचपन ज़िन्दा रहेगा.... आपका अपनापन जिन्दा रहेगा! 🙏🙏🙏🙏 इसके बाद जब भी आप होली खेलने का विचार बना रहे हैं तो निम्न बातों का ध्यान रखें। अपनाएं 'प्रकृति' में छुपे रंग रंग प्रकृति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं तथा प्रकृति को सुन्दरता से भरते हैं। मनुष्य अपने क...