Posts

Showing posts with the label सूर्य की सात रश्मियों से सप्ताह की उत्पत्ति हुई है।

सूर्य की सात रश्मियों से सप्ताह की उत्पत्ति हुई है।

सूर्य की सात रश्मियों से सप्ताह की उत्पत्ति हुई है। ******* पुरा ग्रंथों में छिपा विज्ञान ******* कूर्मपुराण के "पूर्व विभाग" के 41वें अध्याय के तीसरे श्लोक से 7 वें श्लोक तक सूत जी ने शौनकादि ऋषियों को सूर्य की 7 रश्मियों से सप्ताह की उत्पत्ति बताते हुए कहा कि - तीसरे और चौथे श्लोक में भगवान सूर्य की सात रश्मियों को देखिए -  सुषुम्नो हरिकेशश्च विश्वकर्मा तथैव च।  विश्वव्यचा:पुनश्चान्य:संयद्वसुरत:पर:।।3।।  अर्वावसुरिति ख्यात:स्वराडन्य:प्रकीर्तित:।।   (1) सुषुम्न (2) हरिकेश (3) विश्वकर्मा (4) विश्वव्यचा (5) संयद्वसु (6) अर्वावसु (7) स्वराट् ।। सूर्य भगवान की 7 रश्मियों के नाम हैं। अब इन सातों रश्मियों का क्रम से सात ग्रहों पर प्रभाव देखिए।  (1) प्रथम दिवस रवि-वार   (2) द्वितीय  दिवस  सोम-वार अर्थात चंद्र-वार   सुषुम्न:सूर्यरश्मिस्तु पुष्णाति शिशिरद्युतिम्।  तिर्यगूर्ध्वप्रचारोsसौ   सुषुम्न:   परिपठ्यते।। सूर्य की सुषुम्ना नाम की रश्मि तिर्यग् अर्थात टेढ़ी चलती हुई ऊर्ध्व अर्थात ऊपर की ओर जाती हुई, चन्द्रमा को...