Posts

Showing posts with the label अनुष्का का होमवर्क

अनुष्का का होमवर्क

अनुष्का का हमवर्क 1. अपशिष्ट (कूड़ा/कचरा) क्या होते हैं? उत्तर: अपशिष्ट वे अवांछित वस्तुएँ होती हैं जिन्हें उपयोग के बाद फेंक दिया जाता है, जैसे रसोई का बचा हुआ खाना, प्लास्टिक, टूटे खिलौने, कागज आदि। 2. अपशिष्ट प्रबंधन के लिए क्या-क्या सावधानियाँ अपनानी चाहिएँ? उत्तर: कचरे को सूखे और गीले रूप में अलग-अलग रखना पुनः उपयोग योग्य वस्तुओं का दोबारा प्रयोग करना प्लास्टिक का कम से कम उपयोग करना कचरा निर्धारित डस्टबिन में ही डालना कम्पोस्टिंग (खाद बनाना) जैसी पद्धतियाँ अपनाना 3. नीले और हरे कूड़ेदान में किस प्रकार का कचरा डाला जाता है? उत्तर: हरा कूड़ेदान: गीला कचरा (जैसे सब्जियों के छिलके, बचा हुआ खाना) नीला कूड़ेदान: सूखा कचरा (जैसे कागज, प्लास्टिक, धातु आदि) 4. अपशिष्ट बढ़ने से क्या-क्या नुकसान हो सकते हैं? उत्तर: पर्यावरण प्रदूषण बीमारियों का खतरा जल और भूमि की गुणवत्ता में गिरावट पशु-पक्षियों के जीवन पर संकट बदबू और गंदगी से जीवन अस्वस्थ 5. हमें अपने परिवेश में सफाई का उचित ध्यान क्यों रखना चाहिए? उत्तर: साफ-सुथरा परिवेश स्वस्थ जीवन के लिए जरूरी है। इ...