Posts

Showing posts with the label तकनीकी 03 || मोबाइल में Settings

तकनीकी 03 || मोबाइल में Settings

मोबाइल में Settings iPhone या iPad में इसके Accessibility सेक्शन में कुछ दूसरे फीचर भी मिलेंगे, जैसे ज़ूम करने की सुविधा, डिस्प्ले और टेक्स्ट साइज को कस्टमाइज करने की सुविधा, मोशन को कंट्रोल करने की सुविधा ताकि स्क्रीन पर आने वाले तेज रफ्तार एनिमेशन आपको परेशान न करें।  यहां पर वॉयस ओवर नाम का स्क्रीन रीडर उपलब्ध है। इसे ऐक्टिव करने के लिए: पहले Settings में और फिर थोड़ा नीचे स्क्रॉल करके Accessibility में जाएं। अब VoiceOver पर क्लिक करें। नई विंडो में दिखने वाले ऑन-ऑफ बटन को टैप करके वॉयस ओवर को ऐक्टिव कर लें। अगर उसे बंद करना हो तब भी यही प्रक्रिया अपनाएं। जल्दी-जल्दी डबल टैप करके ऑन-ऑफ बटन को ऑफ कर दें। Seeing AI: यह माइक्रोसॉफ्ट का ऐप्लिकेशन है, हालांकि जिसे सिर्फ आईफोन और आईपैड के लिए जारी किया गया है, एंड्रॉयड मोबाइल के अभी नहीं। यह दृष्टिहीनों के लिए एक तरह से कैमरे का काम करता है जो कुछ भी मोबाइल के कैमरे के सामने हो, उसके बारे में बोल कर बताता है।  यह आपके दस्तावेजों को पढ़ सकता है। आसपास मौजूद लोगों के बारे में बता सकता है, करंसी नोट पहचान सकता है, हैंडराइटिंग भी पढ़...