तकनीकी 06 || गूगल के इन 9 डॉट्स
क्या आप गूगल के इन 9 डॉट्स के बारे में जानते हैं? 27 सितंबर को गूगल के जन्मदिन पर विशेष कल यानी सोमवार को गूगल अपना 23वां जन्मदिन मना रहा है। इंटरनेट की दुनिया में विचरने वाला शायद ही ऐसा कोई शख्स होगा जो गूगल पर सर्च न करता हो। जब भी हम गूगल (google.com) खोलते हैं तो राइट साइड में ऊपर की ओर 9 डॉट्स दिखाई देते हैं। इन 9 डॉट्स को Google apps भी कहते हैं। इनमें गूगल से जुड़ी बहुत सारी ऐप्स होती हैं। जिनकी जरूरत इंटरनेट की दुनिया में रहते हुए रोज पड़ती रहती है। गूगल के बर्थडे पर 9 डॉट्स में छिपी इन Google apps के बारे में बता रहे हैं राजेश भारती डूडल से जुड़ा हुआ है गूगल का बर्थडे गूगल साल 2005 तक अपना जन्मदिन 7 सितंबर को मनाता रहा है। वहीं 2005 के बाद गूगल ने अपना जन्मदिन 8, 26 और 27 सितंबर को मनाया है। पिछले साल भी गूगल ने अपना 22वां जन्मदिन 27 सितंबर को ही मनाया था। हालांकि इनमें से कोई भी तारीख गूगल के जन्मदिन से जुड़ी नहीं है। दरअसल, गूगल पर ही मौजूद जानकारी के मुताबिक, गूगल की स्थापना 4 सितंबर 1998 को हुई थी लेकिन इस तारीख का इस्तेमाल कभी भी बर्थडे के तौर पर नहीं किया। साल 2013 में ...