|| ढोल, गँवार, शूद्र, पशु नारी.! सकल ताड़ना के अधिकारी || जिसके तथ्यों को आप नहीं काट सकते।
|| ढोल, गँवार, शूद्र, पशु नारी.! सकल ताड़ना के अधिकारी || जिसके तथ्यों को आप नहीं काट सकते। मैंने अक्सर लोगों को कहते सुना है कि मैं आंखों ही आंखों में ' ताड ' लेता हूं। धीरे-धीरे पता चला कि 'ताड़ने' का अर्थ 'प्रताड़ना' तो कतई नहीं है। वास्तव में ताडने का अर्थ है ' किसी चीज के बारे में अधिक से अधिक जानकारी आ जाना या प्राप्त कर लेना कि उसे देखते ही उसके गुण और अवगुण समझ में आ जाए।' वास्तव में ताड़ना का अर्थ यही है प्रताड़ना नहीं है जबकि प्रताड़ना का अर्थ है दंडित करना है जबकि ' ताड़ना ' शब्द का एक अर्थ है 'जांचना' (अच्छे बुरे की पहचान करना) या ‘परखना’ (देख कर अच्छे बुरे की पहचान करना) या “भाँपना ” (अनुमान लगाकर अच्छे बुरे की पहचान करना)। यह तीनों ही एक दूसरे के पूरक हैं। इसे एक उदाहरण से समझाइए जैसे कि वह उसकी नीयत को ताड़ गया था अर्थात वह समझ गया कि उसकी नियत में खराब है | जैसा कि मैंने सबसे पहले बताया कि लोग अक्सर कहा करते हैं कि मैं आंखों ही आंखों में लोगों को ताड़ लेता हूं। इसका मतलब है कि वे व्यक्तियों के गुणों अवगुणों...