कैसा दिखाई देता था शताब्दियों पहले दिल्ली शहर; अनदेखी तस्वीरों में देख लीजिये
कैसा दिखाई देता था शताब्दियों पहले दिल्ली शहर, अनदेखी तस्वीरों में देख लीजिये, 100 Years Old Photo’s of Delhi: दिल्ली (Delhi), भारत (India) की राजधानी ही नहीं, बल्कि देश के सबसे प्राचीन शहरों में से एक भी है. दिल्ली को इंद्रप्रस्थ के नाम से भी जाना जाता है. किसी ज़माने में दिल्ली इन्द्रप्रस्थ की राजधानी भी हुआ करती थी. उन्नीसवीं शताब्दी के आरंभ तक दिल्ली में इंद्रप्रस्थ नामक गांव भी हुआ करता था. दिल्ली पर 300 ईसा पूर्व से ही अलग-अलग शासकों ने राज किया. 13वीं शताब्दी में फिरोजशाह तुगलक दिल्ली का राजा बना. इसके बाद दिल्ली सन 1206 के बाद ‘दिल्ली सल्तनत’ की राजधानी बनी. इस दौरान दिल्ली पर ‘खिलजी वंश’, ‘तुगलक वंश’, ‘सैयद वंश’ और ‘लोदी वंश’ समेत कुछ अन्य वंशों के शासकों ने राज किया. दिल्ली में आज मुग़ल काल में बने कई ऐतिहासिक स्मारक हैं जो इस शहर को प्राचीन बनाने का काम करती हैं. आज ये प्राचीन स्मारक दिल्ली की ‘आन, बान और शान’ बन चुके हैं. यही दिल्ली की पहचान भी हैं. चलिए आज आप भी दिल्ली की 100 साल पुरानी तस्वीरें देख लीजिये- 1- सन 1910, देश की राजधानी दिल्ली का...