तकनीकी 05. सुविधाओं की नई WINDOWS 11
सुविधाओं की नई WINDOWS पर्सनल कंप्यूटर अब सिर्फ ऑफिस के कामकाज का साधन नहीं रह गए हैं बल्कि क्लाउड, आर्टिफिशल इंटेलिजेंस के साथ भी जुड़ चुके हैं। विंडोज का ताजातरीन संस्करण रिमोट वर्क में झटपट आ रहे तकनीकी बदलावों की झलक देता है। यह दिखाता है कि कैसे पर्सनल कंप्यूटरों की नई पीढ़ी पहले से ज्यादा ताकतवर, तेजतर्रार और सुरक्षित है। अब कैसे आपका लैपटॉप प्रॉडक्टिविटी के साथ-साथ कम्यूनिकेशन का जरिया भी बनता जा रहा है। पूरी जानकारी दे रहे हैं बालेन्दु शर्मा दाधीच विंडोज-10 दुनिया का सबसे लोकप्रिय कंप्यूटर ऑपरेटिंग सिस्टम है, जिसे 1.3 अरब कंप्यूटरों पर इस्तेमाल किया जा रहा है। इसने दरअसल, ऐसी कई सुविधाएं दी थीं जो नए जमाने की जरूरतों को पूरा करती हैं। अब माइक्रोसॉफ्ट का विंडोज-11 हमें आधुनिक तकनीकी इनोवेशन के ज्यादा करीब ले आएगा। हमारे कामकाज के तौर-तरीके, तकनीकी जरूरतें और हसरतें बदल चुकी हैं। विंडोज-11 उन्हीं बदलती जरूरतों को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। ये हैं 11 खासियतें 1. डिजाइन में ताजगी टास्कबार में दिखने वाले आइकन पहले लेफ्ट साइड में होते थे यानी कि लेफ्ट अलाइन्ड। अ...