Posts

Showing posts with the label वर्ल्ड फूड सेफ्टी डे

वर्ल्ड फूड सेफ्टी डे

खाने के बाद ये खा ना 7 June: World Food Safety Day Special दोस्तो, कल यानी मंडे को वर्ल्ड फूड सेफ्टी डे है। यह दिन इसलिए मनाया जाता है ताकि दुनियाभर के लोगों यह जानकारी दी जा सके कि सेहत के लिहाज से खाने-पीने की गलत चीजें क्या होती हैं और इससे कैसे बचा जा सकता है। यह खराब खाना बीमार भी कर देता है। इसलिए हमेशा ऐसा खाना खाएं जो सेहत के लिए अच्छा हो और जिसे खाकर हमारा शरीर  एनर्जी से भरपूर रहे। इस बारे में एक्सपर्ट्स से जानकारी लेकर बता रहे हैं राजेश भारती अगर हम सही खाना खाते हैं तो इससे न केवल भरपूर न्यूट्रिशन मिलता है बल्कि हम पूरे दिन एनर्जी से भरे रहते हैं। इसके अलावा शरीर की इम्यूनिटी भी बढ़ जाती है जो कोरोना जैसे वायरस को खत्म करने में मदद करती है। साथ ही बीमार होने की आशंका बहुत कम हो जाती है या जल्दी-जल्दी हम बीमार नहीं पड़ते। इन आदतों को अपनाएं 1. पैक्ड फूड से रहें दूर  हो सकता है कि हमें पैक्ड फूड आइटम अच्छे लगते हों, लेकिन ये सेहत के सबसे बड़े दुश्मन होते हैं। इसलिए मम्मी या पापा से कहें कि वे फ्रेश चीजें घर पर तैयार करके खाने के लिए दें। अगर चिप्स खाने हैं तो बाजार स...