चौका नं० 02 - मैडम का विशेष डाक्टरी ज्ञान TDS, BD और SOS* 02. बम्बई का नाम मुंबई कैसे हुआ?" 03. यह वैक्सीन का साइड इफेक्ट नहीं है, चश्मे का साइड इफेक्ट 04. आपके संपर्क में कौन-कौन आया था ?
चौका नं० 02 01. *मैडम का विशेष डाक्टरी ज्ञान TDS, BD और SOS* एक बार तबीयत खराब हुई तो डॉक्टर से दवाई लेने पहुंचे। डॉक्टर साहब ने पर्ची पर तीन दवाइयां लिखीं : पहली गोली को सामने लिखा TDS, दूसरी गोली को लिखा BD और तीसरी लिखा SOS..!! डाक्टर साहब जब समझाने लगे कि दवाई कैसे लेनी है, तो मैडम बोली : *डाक्टर साहब समझ गई, इन्हें दवाई मैं दे दूंगी अब जाएं ? हैरान डॉक्टर बोला : *क्या समझे, दवा कैसे दोगे ?* हमारी मैडम बोली T तड़के D दुपहरे S सांझे *TDS* माने तीन बखत 🌈 *BD* माने भोरे और दुपहरे डॉक्टर बहुत हैरान फिर बोला, "और SOS माने ?"* "जी S सोच O और S समझ के याने जरूरत पड़े तभी ठीक है न ! " डॉक्टर साहब अभी भी... आश्चर्यचकित मुद्रा में, कभी हमारी ओर तो कभी किताबों की देख रहे थे। 😜😜🤣..😊😅🤣😆👍👍👍👇 02. बम्बई का नाम मुंबई कैसे हुआ?" आजकल शहरों के नामकरण का चर्चा चारों ओर हो रहा था हमारे घर में भी हमारे दोस्त बैठे हुए थे और विभिन्न स्थानों के नामकरण की चर्चा कर रहे थे। तभी मेरे एक दोस्त ने पूछा, " बम्बई का नाम मुंबई कैसे हुआ?" कोई कुछ बता र...