चौका नं० 02 - मैडम का विशेष डाक्टरी ज्ञान TDS, BD और SOS* 02. बम्बई का नाम मुंबई कैसे हुआ?" 03. यह वैक्सीन का साइड इफेक्ट नहीं है, चश्मे का साइड इफेक्ट 04. आपके संपर्क में कौन-कौन आया था ?
चौका नं० 02
01. *मैडम का विशेष डाक्टरी ज्ञान TDS, BD और SOS*
एक बार तबीयत खराब हुई तो डॉक्टर से दवाई लेने पहुंचे। डॉक्टर साहब ने पर्ची पर तीन दवाइयां लिखीं :
पहली गोली को सामने लिखा TDS,
दूसरी गोली को लिखा BD और
तीसरी लिखा SOS..!!
डाक्टर साहब जब समझाने लगे कि दवाई कैसे लेनी है, तो मैडम बोली :
*डाक्टर साहब समझ गई, इन्हें दवाई मैं दे दूंगी अब जाएं ?
हैरान डॉक्टर बोला :
*क्या समझे, दवा कैसे दोगे ?*
हमारी मैडम बोली
T तड़के D दुपहरे S सांझे
*TDS* माने तीन बखत
🌈
*BD* माने भोरे और दुपहरे
डॉक्टर बहुत हैरान फिर बोला, "और SOS माने ?"*
"जी S सोच O और S समझ के याने जरूरत पड़े तभी ठीक है न ! "
डॉक्टर साहब अभी भी... आश्चर्यचकित मुद्रा में, कभी हमारी ओर तो कभी किताबों की देख रहे थे।
😜😜🤣..😊😅🤣😆👍👍👍👇
02. बम्बई का नाम मुंबई कैसे हुआ?"
आजकल शहरों के नामकरण का चर्चा चारों ओर हो रहा था हमारे घर में भी हमारे दोस्त बैठे हुए थे और विभिन्न स्थानों के नामकरण की चर्चा कर रहे थे।
तभी मेरे एक दोस्त ने पूछा, " बम्बई का नाम मुंबई कैसे हुआ?"
कोई कुछ बता रहा था तो कोई कुछ तभी हमारी पत्नी साहिबा अंदर से निकलकर क्या आई बोली, "आपको कुछ भी नहीं पता।"
"तो भाभी जी आप ही बता दीजिए। आप की बनाई पकौड़ी की तरह आंसर भी सॉलिड ही होगा।"
"मुंबई में तीन प्रकार की भाषा की बोलने वाले लोग रहते है। अंग्रेजी, गुजराती और मराठी।
"लेकिन ! इससे शहर के नाम का क्या लेना देना?"
" रहोगे पूरे बुद्धू ही न,
अंग्रेजी में माता को Mummy कहते है जिसका शार्ट फॉर्म Mum है,
गुजरात में माता को Ba (बा) कहते है और मराठी में माता को आई (I) कहते है।
इन तीनों को मिलाकर "Mum + Ba + I" = Mumbai.
सारे के सारे दोस्त, अपनी भाभी जी के ज्ञान पर ठहाका लगा रहे है और मैं दोस्तों मुंह पर देख रहा हूं।...😅😊😂👍👍
03. यह वैक्सीन का साइड इफेक्ट नहीं है, चश्मे का साइड इफेक्ट
हमारी मैडम जी,
कोविड वैक्सीन लगवाने गई। वैक्सीन लगवाने के बाद जब वह घर आ रहीं थी तो उनको धुँधला-धुँधला दिखाई देने लगा ।
घर पहुचते पहुचते वे बहुत घबरा गईं। अब क्या था हम आनन-फानन में उन्हें तुरंत वैक्सीन सेंटर लेकर पहुंच गए और अपनी परेशानी के बारे में बताया।
डॉक्टर साहब मुझे अभी भी साफ साफ दिखाई नहीं दे रहा है।
मुझे अपना चश्मा दिखाओ कहकर डॉक्टर ने उन्हें दूसरा चश्मा देते हुए कहा।
मैडम यह वैक्सीन का साइड इफेक्ट नहीं है, चश्मे का साइड इफेक्ट है। आपने न जाने मेरा चश्मा कब उठा कर पाहन गईं।
अपना चश्मा लीजिये और मेरा वापस कीजिये।
😂😂😂
04. आपके संपर्क में कौन-कौन आया था ?
ऐसा नहीं कि पति हमेशा भीगी बिल्ली बनी रहता है। कभी कभार वह शेर भी बन जाता है। कैसे? यह ज्ञान मिला हमें हमारे पड़ोसी से।
कल हमारे पड़ोसी दोस्त की उनकी बीवी से लड़ाई हो गई । सुबह उसी गुस्से में घर से निकल गए। जब वह ऑफिस से घर आया... और खाना खाने बैठा।
"खाते-खाते उसने अपनी पत्नी से कहा कि खाना ठीक से नहीं बनाया है, इसमें कोई टेस्ट नहीं आ रहा है।"
पत्नी चुपचाप उठी, और उसने कॉरपोरेशन मेंं कॉल किया और एम्बुलेंस को बुला ली।
और कहा.."इन्हे टेस्ट नहीं आ रहा है.."
एम्बुलेंस वालों ने आव देखा न ताव और पति को ले गयी और उसे क्वॉरंटाइन कर दिया।
अस्पताल में पत्नी ने पति को फोन किया और पूछा, "अब आया स्वाद ? खाएगा मेरे हाथ के मैचंगे। अब चौदह दिन वहां रहेगा तो नानी दादी सब याद आ जाएंगी।"
यहाँ तक की कहानी सबने सुनी होगी। अब देखिये कहानी में नया मोड़।
⬇️
कोरंटाइन घर में पति को पूछा गया कि "आपके संपर्क में कौन-कौन आया था ?"
पति ने बड़ी ही शांति से कहा..
👇🏿
*- मेरी पत्नी
*- मेरा ससुर
*- मेरी सास
*- मेरा साला
*- मेरी सालज
*- मेरी साली
बस अब ये सब भी अस्पताल के बिस्तर पर बैठे-बैठे मेरे पड़ोसी दोस्त को घूर रहे हैं । और वह मंद मंद मुस्कुरा रहा है। 🤓😂
*Moral of the story* ✍🏻
*किसी बेजुबान को ज्यादा सताना भी ठीक नहीं है !!!!* 😜😂
चौका नं० 02
01. *मैडम का विशेष डाक्टरी ज्ञान TDS, BD और SOS*
02. बम्बई का नाम मुंबई कैसे हुआ?"
03. यह वैक्सीन का साइड इफेक्ट नहीं है, चश्मे का साइड इफेक्ट।
04. आपके संपर्क में कौन-कौन आया था ?

Comments
Post a Comment