धन्यवाद नवभारत टाइम्स ऑनलाइन बिजनेस पार्ट-2
धन्यवाद नवभारत टाइम्स ऑनलाइन बिजनेस पार्ट-2: ऐसे पाएं नए ग्राहक आपकी कोई दुकान है। वह ऑनलाइन भी है यानी वेबसाइट से मिले ऑर्डर भी आप डिलिवर करते हैं। अगर वेबसाइट नहीं है तब भी कोई बात नहीं। गूगल पर आप Google My Business के जरिए अपने बिजनेस को प्रमोट कर सकते हैं। हमने पिछले संडे जस्ट ज़िंदगी में बताया था कि ऑनलाइन बिजनेस कैसे शुरू करें। इस बार बातें ऑनलाइन बिजनेस को प्रमोट करने की। बिजनेस ऑनलाइन हो या ऑफलाइन, उसका प्रमोशन करने की बहुत जरूरत पड़ती है। ऑनलाइन बिजनेस को रफ्तार कैसे दें, इसके बारे में एक्सपर्ट्स से जानकारी लेकर बता रहे हैं राजेश भारती अपने ऑफलाइन बिजनेस को ऑनलाइन प्रमोट करना मान लीजिए, आपकी कोई दुकान है। वह ऑनलाइन भी है यानी वेबसाइट से मिले ऑर्डर भी आप डिलिवर करते हैं। अगर वेबसाइट नहीं है तब भी कोई बात नहीं। गूगल पर आप Google My Business के जरिए अपने बिजनेस को प्रमोट कर सकते हैं। गूगल की यह सुविधा पूरी तरह फ्री है। पहले जानिए Google My Business के फायदे क्या हैं: इस इस प्लैटफॉर्म पर आकर आप अपने बिजनेस को गूगल पर लिस्ट कर सकते हैं यानी कोई ग्राहक जब उस बिजनेस से ज...