साधक का गुप्त धन है जप माला!!
#नाम संकीर्तनं यस्य सर्व पाप प्रणाशनम् । प्रणामो दुःख शमनः तं नमामि हरिं परम् ॥ (#मैं उन 'हरि' को प्रणाम करता हूँ जिनका नाम संकीर्तन सभी पापों को समाप्त करता है और जिन्हें प्रणाम करने मात्र से सारे दुःखों का नाश हो जाता है। ) #साधक का गुप्त धन है जप माला!! *माला शब्द दो अक्षरों से बना है—मा + ला । ‘मा’ माने लक्ष्मी, प्रभा, शोभा और ज्ञान; ‘ला’ माने जिसमें लीन रहे; इसलिए ‘लक्ष्मी, प्रभा, शोभा और ज्ञान जिसमें लीन रहते हैं वह है माला।* *साधना में जप माला बहुत ही महत्वपूर्ण वस्तु है । जब जप अधिक संख्या में करना हो तो जप माला रखना अनिवार्य है । भगवान का स्मरण और नाम-जप की गिनती करने के कारण साधक को इसे अपने प्राणों के समान प्रिय मानना चाहिए ।* *एक बार वृन्दावन में दो संतों में लड़ाई हो गयी । एक #संत ने दूसरे के लिए कहा—‘इसने मेरा हीरा चुरा लिया है ।’ दूसरे ने कहा—‘इन्होंने मेरा पारस चुरा लिया है ।’ मामला अदालत में गया । दोनों ने अपनी-अपनी बात कही । जज ने पूछा—‘तुमको हीरा कहां से मिला ?’ पहले संत ने उत्तर दिया—‘हमको हमारे गुरु ने दिया था ।’ जज ने पूछा—‘कहां ...