Posts

Showing posts with the label आम आदमी पार्टी और पंजाब इलेक्शन 2022

आम आदमी पार्टी और पंजाब इलेक्शन 2022

Image
आम आदमी पार्टी और पंजाब इलेक्शन 2022 10 मार्च 2022 की मतगणना के पहले घंटे में ही अमूमन उनींदे रहने वाले धुरी कस्बे में आतिशबाजी की तड़तड़ाहट और विजयोल्लास से भरी ढोलों की आवाजें गूंजने लगीं। यह सब  इस बार कांग्रेस या बीजेपी और उसके समर्थक पार्टी के समर्थन में नहीं था।  राज्य में इस बार आम आदमी पार्टी की आंधी इस तरह चली कि इस आंधी ने न सिर्फ राजनीतिक दलों की जड़ों को हिलाया, बल्कि इस आंधी ने राज्य में राजनीतिक सफाई कर दी। साथ ही कई बड़े कद्दावर  नेताओं को भी धराशायी कर दिया।  आम आदमी पार्टी (आप) के समर्थक हाथों में पार्टी का चुनाव चिह्न झाड़ू लेकर अपने स्थानीय उम्मीदवार और मुख्यमंत्री पद के दावेदार चेहरे भगवंत मान के घर पहुंचने लग गए थे। दोपहर होते-होते धीरे-धीरे हवा साफ होती गई और जश्न पूरे राज्य में फैलता चला गया क्योंकि आम आदमी पार्टी 92 सीटों और 42 फीसद वोट हिस्सेदारी के साथ ऐतिहासिक कामयाबी की तरफ पूरी ताकत से आगे बढ़ रही थी। शाम तक पंजाब के मुख्य चुनाव अधिकारी कार्यालय द्वारा पंजाब विधानसभा चुनाव के घोषित नतीजों के आधार पर आम आदमी पार्टी ने 117 सीटों ...