Posts

Showing posts with the label भगवान शिव की पूजा अर्चना

भगवान शिव की पूजा अर्चना

Image
*भगवान शिव की पूजा अर्चना*   *जरत सकल सुर बृंद बिषम गरल जेहिं पान किय।* *तेहि न भजसि मन मंद को कृपाल संकर सरिस॥*  भावार्थ:- *जिस भीषण हलाहल विष से सब देवतागण जल रहे थे उसको जिन्होंने स्वयं पान कर लिया, रे मन्द मन! तू उन शंकरजी को क्यों नहीं भजता? उनके समान कृपालु (और) कौन है?*  भगवान् भोलेनाथ मनुष्य के समस्त विकारों को दूर करने वाले हैं, उनकी पूजा,अराधना समस्त मनोरथ को पूर्ण करती है, धर्मशास्त्रों के मुताबिक भगवान् सदाशिव का विभिन्न प्रकार से पूजन करने से विशिष्ठ लाभ की प्राप्ति होती हैं, यजुर्वेद में बताये गये विधि से रुद्राभिषेक करना अत्यंत लाभप्रद माना गया हैं।  लेकिन जो व्यक्ति इस पूर्ण विधि-विधान से पूजन को करने में असमर्थ हैं अथवा इस विधान से परिचित नहीं हैं वे लोग केवल भगवान सदाशिव के षडाक्षरी मंत्र! *ओऊम् नम:शिवाय्* का जप करते हुए रुद्राभिषेक तथा शिव-पूजन कर सकते हैं, जो बिलकुल ही आसान है।  सोमवार को शिव-आराधना करने से उनकी कृपा प्राप्त होती है, अधिकांश शिव भक्त आज के दिन यानी सोमवार को शिवजी का अभिषेक करते हैं, लेकिन बहुत कम ऐसे लोग है ...