धन्यवाद नवभारत टाइम्स ऑनलाइन बिजनेस पार्ट-3
धन्यवाद नवभारत टाइम्स ऑनलाइन बिजनेस पार्ट-3 ऑनलाइन बिजनेस में मनी मैनेजमेंट अगर आप ऑनलाइन बिजनेस से जुड़ी जानकारी से भरपूर पिछले दोनों संडे के पेज नहीं देख सके थे तो कोई बात नहीं। स्टोरी के तीनों पार्ट आप हमारे इसी फेसबुक पेज पर पढ़ सकते हैं। इन्हें पढ़ने के लिए फेसबुक पेज के सर्च बार में #OnlineBusiness टाइप करें। ये लेख मिल जाएंगे। नई दिल्ली 'जस्ट ज़िंदगी' में पिछले दो अंकों में हमने इस पेज पर ऑनलाइन बिजनेस से जुड़ी बहुत सारी बातें बताई हैं। इनमें बिजनेस शुरू करने से लेकर ज्यादा से ज्यादा ग्राहकों तक पहुंच बढ़ाने के बारे में बताया गया। इस बार ऑनलाइन पेमंट और उससे जुड़े मुद्दों पर फोकस किया गया है। दरअसल, ऑनलाइन बिजनेस में पेमंट ऑनलाइन लेना भी बहुत जरूरी होता है। एक्सपर्ट्स से बात करके ऑनलाइन पेमंट और बिजनेस से जुड़ी पूरी जानकारी दे रहे हैं राजेश भारती ऑनलाइन बिजनेस में मनी मैनेजमेंट बिजनेस ऑनलाइन तो पेमंट भी ऑनलाइन जरूरी जब आप ऑनलाइन बिजनेस करने की सोच रहे हैं तो पेमंट भी ऑनलाइन लें। हां, अगर कोई कैश देना चाहे तो वह बात अलग है। अब पेटीएम, फोन पे, गूगल ...