Posts

Showing posts with the label रुद्राक्ष क्या है? रुद्राक्ष की दो जातियां होती हैं रुद्राक्ष एवं भद्राक्ष

रुद्राक्ष क्या है? रुद्राक्ष की दो जातियां होती हैं – रुद्राक्ष एवं भद्राक्ष

Image
रुद्राक्ष क्या है? रुद्राक्ष की दो जातियां होती हैं – रुद्राक्ष एवं भद्राक्ष 🔱🔱🔱🔱🔱🔱🔱🔱🔱🔱🔱🔱🔱🔱🔱 ⚜️⚜️⚜️⚜️⚜️⚜️⚜️⚜️⚜️⚜️⚜️⚜️⚜️⚜️⚜️ 1. वेदों, पुराणों एवं उपनिषदों में रुद्राक्ष की महिमा का विस्तार पूर्वक वर्णन प्राप्त होता है। रुद्राक्ष दो शब्दों से मिलकर बना है रूद्र अर्थात भगवान शिव तथा अक्ष अर्थात नेत्र इन दोनों शब्दों का युग्म करें तो इसे भगवान शिव के नेत्र रूप में रूद्राक्ष कहा जाता है। रूद्राक्ष की उत्पत्ति के संदर्भ में हमें पौराणिक आख्यानों से प्राप्त होता है कि रुद्राक्ष की उत्पत्ति भगवान शिव के नेत्रों की जलबूंदों से हुई है। पौराणिक ग्रंथों तथा मान्यताओं के आधार पर यहां कुछ प्रमुख तथ्यों का उल्लेख किया जा सकता है जो रुद्राक्ष के जन्म को विभिन्न प्रकार से व्यक्त करता है। 2. इन में से एक कथा अनुसार देवर्षि नारद ने भगवान नारायण से रुद्राक्ष के विषय में जानना चाहा तो नारायण भगवान ने उनकी जिज्ञासा को दूर करने हेतु उन्हें एक कथा सुनाते हैं। वह बोले, हे देवर्षि नारद एक समय पूर्व त्रिपुर नामक पराक्रमी दैत्य ने पृथ्वी पर आतंक मचा रखा था तथा देवों को प्राजित करके तीन...