चौसठ योगिनी मंदिर के बारे में 25 अद्भुत जानकारियां
एक मंदिर जिसे ध्वस्त करने आए औरंगजेब को गर्भगृह से भागना पड़ा था, जिसके लिए नर्मदा ने बदली अपनी दिशा चौसठ योगिनी मंदिर भेड़ाघाट, जबलपुर माँ नर्मदा की गोद में बसे मध्य प्रदेश के जबलपुर में कई ऐसे मंदिर हैं जिनके इतिहास की चर्चा करना बहुत कठिन है। इनमें से ऐसा ही एक मंदिर नर्मदा तट पर स्थित भेड़ाघाट से थोड़ी दूर पर 70 फुट ऊँची पहाड़ी पर स्थित है, जिसका नाम है चौसठ योगिनी मंदिर। भेड़ाघाट, जबलपुर का चौसठ योगिनी मंदिर लगभग 12 सौ वर्ष पुराना है। आज हम इसी मंदिर का वर्णन आपसे करने जा रहे हैं। चौंसठ योगिनी मंदिर जबलपुर की ऐतिहासिक संपन्नता में एक और अध्याय जोड़ता है। आप जब भी चौसठ योगिनी मंदिर को देखने आएंगे तो आपको गौरी शंकर मंदिर मुफ्त में देखने को मिलेगा। यह गौरी शंकर मंदिर, चौसठ योगिनी मंदिर प्रांगण के बीचो-बीच स्थापित है। यह मंदिर भारतवर्ष में पाए जाने वाले अन्य सभी 64 योगिनी मंदिरों से इसे बिल्कुल भिन्न बनाता है। चौसठ योगिनी मंदिर एक विशाल परिसर में फैला हुआ है और इसके हर कोने से इसकी भव्यता झलकती है। अगर आप जबलपुर जा रहे हैं तो यह मंदिर जरूर देखें। 1. क्यों कहते हैं इसे चौसठ योगिन...