डाइट व बीमारी से फाइट
डाइट व बीमारी से फाइट किसी बीमारी को काबू करने में जहां दवा की अहमियत ज्यादा होती है, वहीं खानपान भी काफी मायने रखता है। अगर हम अपनी डाइट को सही रखें तो दवाएं भी जल्दी असर करती हैं। हमारी इम्यूनिटी भी सही रहती है। आम बीमारियों में डाइट क्या होनी चाहिए? जाने-माने एक्सपर्ट्स से बात करके जानकारी दे रहे हैं लोकेश के. भारती डाइट की बेसिक बातें हम यहां एक औसत डाइट के बारे में बता रहे हैं। किस मरीज को कौन-सी डाइट लेनी है, यह मरीज का डॉक्टर या डाइटिशन ही बता सकता है: फल फलों से हमें जरूरी विटामिन और मिनरल मिलते हैं। मौसमी फल ज्यादा से ज्यादा खाएं। ये सस्ते और ताजे होते हैं। 1. पपीता: इस फल में विटामिन-C, A, B समेत लगभग सभी विटामिन मिलते हैं। 2. अमरूद: विटामिन-C का बेहतरीन सोर्स 3. सेब या नाशपाती: विटामिन A से भरपूर 4. संतरा या मौसमी: विटामिन C से भरपूर है। 5. अंगूर: एलर्जी दूर करता है। विटामिन भी खूब मिलते हैं। साग-सब्जियां खानपान में साग-सब्जियों की भूमिका फलों से भी ज्यादा अहम होती है, लेकिन हम इन्हें सबसे पीछे रखते हैं। इसी वजह से हमारे शरीर में विटामिन और...