तकनीकी 2. ईमेल शेड्यूलजीमेल अकाउंट के जरिए
Gmail: अपने हिसाब से तय करें ईमेल शेड्यूल जीमेल अकाउंट के जरिए आप किसी भी शख्स को भेजे जाने वाला ईमेल को शेड्यूल कर सकते हैं यानी आपने ईमेल तैयार कर लिया है लेकिन उसे बाद में भेजना चाहते हैं तो अपने हिसाब से तारीख और समय तय कर सकते हैं। उसी समय पर ईमेल उस शख्स के पास पहुंच जाएगा। ईमेल शेड्यूल ऐसे करें: डेस्कटॉप या लैपटॉप पर - ईमेल तैयार करने के बाद उसमें वह ईमेल एड्रेस भी टाइप कर दें जिसे आप ईमेल भेजना चाहते हैं। - अब नीचे लेफ्ट साइड में Send लिखा दिखाई देगा। बॉक्स में Send के बिलकुल बराबर में एक ट्राएंगल दिखाई देगा। इसे डाउन एरो भी कहते हैं। - डाउन एरो पर क्लिक करें। आपको इस बॉक्स के ऊपर Schedule send का ऑप्शन दिखाई देने लगेगा। अब इस ऑप्शन पर क्लिक करें। यहां तारीख और समय सिलेक्ट कर लें। इसके बाद इस विंडो में सबसे नीचे राइट साइड में नीले रंग के बॉक्स में लिखे Schedule send पर क्लिक कर दें। - आपके ईमेल का शेड्यूल तय हो गया। जो तारीख और समय आपने सिलेक्ट की हैं, वह ईमेल उसी तारीख और समय पर पहुंच जाएगा। मोबाइल पर मोबाइल में जहां ईमेल कंपोज करते हैं, उसके टॉप राइट साइड में तीन डॉट्स द...