हनुमान जी के उड़ने की गति
हनुमान जी के उड़ने की गति 〰️〰️🔸〰️〰️🔸〰️〰️ रामायण की कहानियां सभी ने सुनी होगी, जिसमें कंडेक्टर में कहां पर है अभी लक्ष्मण मूर्छा प्रकरण सर्व प्रमुख है। इस प्रकरण में हनुमान जी का संजीवनी बूटी लाने का किस्सा आता है। जब वे संजीवनी बूटी को नहीं पहचान सके तो पूरा का पूरा पर्वत उठाकर लाने वाला किस्सा रोचक लगता है। क्या कभी आपने यह सोचा है कि उनके उड़ने की गति क्या होगी ? जिस तरह से हनुमान जी एक ही रात में श्रीलंका से हिमालय के पर्वतों पर पहुंचे ? और पहाड़ उठाकर वापस भी आ गए तो निश्चित ही उनके उड़ने की क्षमता बेहद तेज रही होगी। लेकिन कितनी तेज ? आइए इस लेख में इसी बात पर चर्चा करते हैं कि क्या इस गति का सही सही अनुमान लगाया जा सकता या नहीं। इसके लिए हमने कुछ तथ्यों का सहारा लिया और गुणा भाग करके हनुमान जी की रफ्तार जानने की कोशिश की है। अगर इसमे कोई गलती या चुक होने कि संभावना भी हो सकती है। जहां तक हमारी जानकारी है जिस वक्त लक्ष्मण और मेघनाथ का युद्ध होने वाला था उससे ठीक पहले मेघनाथ ने अपनी कुलदेवी की तपस्या शुरू की थी और वह तपस्या मेघनाथ ने पूरा द...