तकनीकी 03 || मोबाइल में Settings
मोबाइल में Settings
iPhone या iPad में
इसके Accessibility सेक्शन में कुछ दूसरे फीचर भी मिलेंगे, जैसे ज़ूम करने की सुविधा, डिस्प्ले और टेक्स्ट साइज को कस्टमाइज करने की सुविधा, मोशन को कंट्रोल करने की सुविधा ताकि स्क्रीन पर आने वाले तेज रफ्तार एनिमेशन आपको परेशान न करें।
यहां पर वॉयस ओवर नाम का स्क्रीन रीडर उपलब्ध है। इसे ऐक्टिव करने के लिए:
पहले Settings में और फिर थोड़ा नीचे स्क्रॉल करके Accessibility में जाएं। अब VoiceOver पर क्लिक करें।
नई विंडो में दिखने वाले ऑन-ऑफ बटन को टैप करके वॉयस ओवर को ऐक्टिव कर लें।
अगर उसे बंद करना हो तब भी यही प्रक्रिया अपनाएं। जल्दी-जल्दी डबल टैप करके ऑन-ऑफ बटन को ऑफ कर दें।
Seeing AI:
यह माइक्रोसॉफ्ट का ऐप्लिकेशन है, हालांकि जिसे सिर्फ आईफोन और आईपैड के लिए जारी किया गया है, एंड्रॉयड मोबाइल के अभी नहीं। यह दृष्टिहीनों के लिए एक तरह से कैमरे का काम करता है जो कुछ भी मोबाइल के कैमरे के सामने हो, उसके बारे में बोल कर बताता है। यह आपके दस्तावेजों को पढ़ सकता है। आसपास मौजूद लोगों के बारे में बता सकता है, करंसी नोट पहचान सकता है, हैंडराइटिंग भी पढ़ सकता है, रंगों को पहचान सकता है, बार कोड पढ़कर डिस्क्रिप्शन सुना सकता है और आपके आसपास के माहौल के बारे में भी जानकारी दे सकता है। कम नजर वालों के लिए यह बेहद उपयोगी है। इसे इस्तेमाल करने के लिए: ऐप स्टोर पर जाकर सर्च में Seeing AI ऐप सर्च करें। ऐप मिल जाने पर इंस्टॉल करें। अब ऐप को खोलें और उसमें दिए गए बटनों का इस्तेमाल करें। अगर कोई दस्तावेज पढ़ना है तो शॉर्ट टेक्स्ट बटन दबाएं। ऐप उस दस्तावेज को पढ़कर सुनाने लगेगा। इससे काफी मदद मिल जाती है।
Android मोबाइल में
जिस तरह विंडोज में नैरेटर से स्क्रीन रीडर आता है उसी तरह से एंड्रॉयड में 'टॉक बैक' नामक सुविधा उपलब्ध है। यह आपकी स्क्रीन पर मौजूद टेक्स्ट और तस्वीरों के बारे में बोलता है।
1. Talk Back चालू या बंद करने के लिए:
अपने स्मार्टफोन में Settings खोलें (किसी-किसी मोबाइल में इसके बाद Additional Settings में जाना होगा)।
यहां पर नीचे स्क्रॉल करके Accessibility चुनें और फिर Talk Back।
Talkback बटन को off से on
अब फोन की स्क्रीन को पढ़कर सुनाया जाने लगेगा।
2. एंड्रॉयड पर फॉन्ट का आकार बढाएंः
अपने फोन में Settings खोलें।
पहले Accessibility और फिर Text and display पर टैप करें
फिर Font size पर टैप करें।
3. एंड्रॉयड पर मैग्निफायरः
स्क्रीन पर सभी चीजों को बड़े आकार में देखने के लिए मैग्निफायर का इस्तेमाल करें। इसके लिए Settings में जाएं: पहले Accessibility और फिर Magnification पर टैप करें।
अब इन तीन में से एक को चुनें जिसका बाद में आप एक कमांड के रूप में इस्तेमाल कर सकेंगे: n Accessibility Button n Hold Volume Keys n Triple-Tap Screen। इनमें से जिस विकल्प को आप चुनेंगे, आगे उसका इस्तेमाल करके मैग्निफायर को चालू या बंद कर सकेंगे। बेहतर है कि दूसरा विकल्प चुनें जो आसान है। इसके तहत सिर्फ दोनों वॉल्यूम-की को कुछ सेकंड दबाकर रखना है।
Comments
Post a Comment