प्रश्नोत्तरी 01

🚩 प्रश्नोत्तरी 🚩
 
1 -प्रश्न  :- शेषनाग के पुत्र का नाम?
    उत्तर  :- कुमुद 

2 - प्रश्न:- भगवान विष्णु के खडग का नाम ?
     उत्तर  :- नन्दक 

3- प्रश्न:- भगवान विष्णु की गदा का नाम ?
    उत्तर :- कौमुदकी 

4- प्रश्न:-  व्यक्ति किसे कहते हैं ?
     उत्तर :- जिसे व्यक्त किया जा सके 

5 - प्रश्न  :- मनुष्य कौन हैं ?
     उत्तर :- महाराज मनु की संतान 

6- प्रश्न:- आदमी कौन हैं ?
    उत्तर  :- आदम की संतान 

7- प्रश्न:- इन्सान कौन हैं ?
    उत्तर :- ईसा की संतान 

8- प्रश्न :- अंगद के मामा कौन थे ?
    उत्तर  :- मैंद - द्विविध 

9- प्रश्न :- मंदोदरी की भाई कौन थे ?
     उत्तर  :- मायावी और दुंदुभी 

10 - प्रश्न :- दशरथ के कितने मंत्री थे ?
       उत्तर  :- आठ -- धृष्टि - जयन्त - विजय - सिद्धार्थ - अर्थसाधक - असोक - मंत्रपाल और सुमन्त्र 

11- प्रश्न:- विभिषन किन चार मंत्री जो श्रीराम की शरण में गये थे ?
      उत्तर  :- अनल - पनस - सम्पाती व प्रमति ।

12- प्रश्न:- अर्जुन को सव्यसाची क्यों कहा जाता है ?
       उत्तर:- वह दोनों हाथों से व आगे चलकर व पीछे हटते हुए  समान वेग से बाण चला सकते थे इसलिए भगवान् श्री कृष्ण उन्हें सव्यसाची कहते थे।

13- प्रश्न :-  कैकई के पिता और भाई के क्या नाम हैं ।
       उत्तर :- पिता  - अश्वपति और भाई युद्धाजित ।

14- प्रश्न:- भगवान  शिव के वाहन भगवान नन्दीश्वर किसके पुत्र थे ?
      उत्तर  :- शिलाद ।

15‌- प्रश्न:- सूर्य के पुत्र दोनों अश्विनी कुमारों के क्या नाम हैं ?
      उत्तर  :- नासत्य और दस्र ।

16- प्रश्न  :- भगवान सूर्य की पत्नी संध्या किस की पुत्री थी ?
      उत्तर :- विश्वकर्मा 

17- प्रश्न  :- क्या विश्वकर्मा बढई ( खाती )  थे ?
       उत्तर  :- नहीं  ! त्वष्टा नाम के ॠषि ही विश्वकर्मा हैं जिन्हें भगवान् शंकर के आशिर्वाद से शिल्पकला का वरदान मिला ।

18- प्रश्न:- रावण की पुत्री का नाम ? 
       उत्तर:- अवली ।

19 - प्रश्न:-  शूपर्णखा किसकी पत्नी थी ?
        उत्तर  :- कालका का पुत्र दानवराज विद्युतजिव्हा ।

20 - प्रश्न  :- कुम्भकर्ण की पत्नी कौन थी ?
       उत्तर  :- राजा बली की पुत्री वज्रज्वला ।

21- प्रश्न  :- विभिषण की पत्नी कौन थी ?
      उत्तर  :- गंधर्व महात्मा शैलूप की पुत्री सरमा ।

22- प्रश्न  :- व्यास जी के दूसरे पुत्र का नाम ?
       उत्तर  :- पहला पुत्र शुकदेव जी जो भगवान् शंकर के अंशावतार हैं दूसरे पुत्र  कपिञ्चल हैं ।

23 - प्रश्न  :- भगवान शंकर के पाँच मुख कौन  से हैं ?
       उत्तर  :- सद्योजात - वामदेव - अघोरमुख - तत्पुरूष और ईशान ।

24 - प्रश्न :- सप्तगंगा कौन - कौन सी हैं ?
      उत्तर  :- गंगा  - गोदावरी  - कावेरी - ताम्रपर्णी - सिन्धु - सरयु - नर्मदा  ।

25- प्रश्न  :- कश्यपपत्नि विनिता के कितने पुत्र थे ? 
       उत्तर:- पाँच  ! तार्क्ष्य - अरिष्टनेमि - गरूड - अरूण तथा आरूणि ।

26 - प्रश्न  :- युधिष्ठिर की पत्नी कौन थी ?
        उत्तर  :- शिविदेश के राजा गोवासन की पुत्री देविका थी जिसका पुत्र यौधेय था ।

27- प्रश्न:- भीमसेन की पत्नी कौन थी ?
       उत्तर  :- काशीराज की कन्या बलन्धरा उसका पुत्र सवर्ग था -- दूसरी पत्नी हिडिम्बा थी जिसका पुत्र घटोत्कच था ।

28- प्रश्न  :- अर्जुन की कितनी पत्नियां थी ?
       उत्तर  :- तीन ! द्रोपदी से अलग सुभद्रा  - नागकन्या उलुपी और चित्रांगदा ।

29- प्रश्न  :- नकुल की पत्नी कौन थी ?
      उत्तर  :- चेदीराज की पुत्री करेणुमती जिसका पुत्र निरमित्र था ।

30- प्रश्न  :- सहदेव की पत्नी कौन थी ?
       उत्तर  :- मद्रराज द्युतिमान की पुत्री विजया जिसका पुत्र सुहोत्र था ।

31- प्रश्न  - माता सबरी का वास्तविक नाम ?
      उत्तर  :- श्रमणा 

32- प्रश्न  :- कालनेमि के वहाँ तालाब में हनुमान के पैर पकडने वाली मकरी का कौन थी ।
      उत्तर  :- धान्यमाली नाम की अप्सरा

33- प्रश्न:- भगवान कार्तिकेय की पत्नी का नाम ? 
       उत्तर  :- मृत्यु की कन्या  देवसेना ।

34- प्रश्न  :- यमराज की पत्नी ? 
      उत्तर  :- धूमोर्णा ।

35 - प्रश्न:- विश्वामित्र की पत्नी ?
        उत्तर  :- हैमवती ।

                   🚩 हर हर महादेव 🚩

Comments

Popular posts from this blog

संपूर्ण सत्यनारायण व्रत कथा।

कैसा दिखाई देता था शताब्दियों पहले दिल्ली शहर; अनदेखी तस्वीरों में देख लीजिये

पर काया प्रवेश