माँ मुझे थोडा आराम करना है..
*😍 "माँ मुझे थोडा आराम करना है..*
*"स्कूल, क्लास, पढ़ाई से थक कर बेटी ने माँ से कहा".. 😔*
*"अरी बिटिया अच्छी पढ़ाई कर, बाद मे आराम ही तो करना है".. 😒*
*"बिटिया उठी , पढ़ने बैठी और फिर आराम करना तो रह ही गया".. ☺️*
*"माँ मुझे थोडा समय दो.. दो घडी आराम कर लू" ऑफिस से थक कर आयी बिटिया ने कहा.." मैं थक गई हू".... 😊*
*अरी शादी कर ले और सेटल हो जा.. फिर आराम ही करना है ..*
*"बिटिया शादी के लिए तैयार हो गई और.. आराम करना तो रह ही गया".. 😅*
*"अरे इतनी क्या जल्दी है.. एकाध साल रुकते है ना".. 🤗*
*"अरी समय के साथ बच्चे हो जाए तो टेंशन नहीं , फिर आराम ही आराम है"... 😇*
*"बिटिया माँ बन गई और आराम करना तो रह ही गया" ☺️*
*"तुम माँ हो.. तुम्हें ही बच्चे के साथ जागना पड़ेगा.. मुझे सुबह ऑफिस जाना है ..बस थोडे दिन.. बच्चे बड़े हो जाए फिर आराम ही आराम है"..... 😊*
*"वो बच्चों के लिए कई रातें जागी और आराम करना तो रह ही गया" 😳*
*"सुनो जी.. बच्चे अब स्कूल जाने लगे है.. अब तो दो घडी बैठने दो आराम से".. 🤔*
*"बच्चों की तरफ ध्यान दो , उनको पढ़ा लो फिर आराम ही आराम है".. 😘*
*बच्चों का प्रोजेक्ट बनाने बैठी.. और आराम करना तो रह ही गया".. 😚*
*"बच्चे पढ़ लिख कर अपने पैरों पर खड़े हो गए, अब कुछ आराम कर लू".. 😔*
*"अब बच्चों की शादी करनी है.. ये जिम्मेवारी पार पडे के फिर आराम ही आराम" 😔*
*"उसने हिम्मत जुटाई.. बच्चों की शादी का काम निपटाया और फिर आराम करना तो रह ही गया".. 🙂*
*"बच्चों का अपना संसार चलने लगा अब मैं ज़रा आराम कर लू".. 😟*
*"अरी अब अपनी बिटिया माँ बनने वाली है पहला बच्चा मायके मे होगा ना चलो तैयारी करे".. ☺️*
*"हमारी बिटिया की डिलीवरी हो गई और आराम करना रह ही गया".. 😒*
*"चलो, ये जिम्मेदारी भी पूरी हुई, अब आराम"*
*"माँ जी, मुझे नोकरी पर वापस जाना होगा तो आप आशीश को सम्भाल लेंगी ना"❓*
*"नाती के पीछे दौड़ते दौड़ते थक गई और आराम करना रह ही गया".. 😊*
*"चलो नाती भी बड़ा हो गया अब सारी जिम्मेदारियाँ खत्म अब मैं आराम करूंगी".. 😔*
*🗣️ "अरी सुनती हो , घुटने दु:ख रहे है मेरे मुझसे उठा नही जा रहा ..Bp भी बढ़ गया है शायद, डायबिटीस है सो अलग ..डॉकटर ने परहेज़ करने को कहा है"..*
*👴🏻"पति की सेवा मे बचा-खुचा जीवन गुज़र गया और.. आराम करना तो रह ही गया".. ☺️*
*🥰 "एक दिन भगवान खुद धरती पर आए और कहा आराम करना है ना तुझे ? उसने हाथ जोड़े और भगवान उसे ले गए ..आखिरकार उसे आराम मिल ही गया हमेशा के लिए"... 👵🏻*
*🤷🏻♀️सभी स्त्रियोंको समर्पित❗*
Comments
Post a Comment