*मेरी यह पोस्ट उन तमाम बहनों के लिए है जिन्हें लगता है कि मां बाप के जाने के बाद अब मायके में कुछ नहीं बचा। आपका आपको प्यार करने वाला भाई अब*
 *आपसे कुछ ये कह रहा है 😘* *मार्मिक ,संवेदनशील प्रेम से भीगा भाइयों का आग्रह ❤️*
*नहीं रही माँ!* 
*तो मत संशय में आ जाना तुम*
*माँ सा लाड़ करूँगा* 
*बहना मैके में आना तुम*

   *स्वागत करती तख्ती जैसा जड़ा मिलूंगा मैं*
   *फूलों जैसा तुम्हें राह में पड़ा मिलूंगा बहना मैं*
   *मुख्य द्वार पर बैठी माँ ज्यूं रस्ता तका करती थी*
   *लगा टकटकी उसी द्वार पर खड़ा मिलूंगा बहना मैं*

*जैसे माँ से मिलती रहीं, मुझे भी गले लगाना तुम*
*माँ सा लाड़ करूँगा बहना, मैके जरूर आना तुम*

   *सिर्फ अकेली! या फिर* *बच्चों को लाओगी तुम*
   *राखी के कितने दिन पहले आ जाओगी तुम*
   *कितने दिन अब और बचे हैं हर दिन पूछूंगा*
   *माँ के जैसा ही बैचेन मुझे पाओगी तुम*
*कौन गाँव तक पहुँची* 
*करके फोन बताना तुम*
*माँ सा लाड़ करूँगा* 
*बहना मैके आना तुम*
   *तुम्हें लगाने को बिटिया ने मेहंदी घोली है*
   *बेटे ने कुछ उम्मीदों की सूची खोली है*
   *साड़ी मनपसंद खरीदूंगी खुद बहनों की*
   *मुझे तुम्हारी भाभी कल ही ऐसा बोली है*
*दुनिया की बातों में मन को* 
*मत उलझाना तुम*
*माँ सा लाड़ करूँगा*
*बहना मैके आना तुम*
   *एक इमारत है,ईंटें हैं,केवल गारा है*
   *इसको घर कर देता पावन प्यार हमारा है*
   *दौलत के झूठे चिथड़ों में नहीं लपेटा था*
   *मात-पिता ने सदा प्रेम से हमें सँवारा है*
*नेह तिलक जीवन भर* 
*मेरे भाल लगाना तुम*
*माँ सा लाड़ करूँगा*
*बहना मैके आना तुम*

Comments

Popular posts from this blog

संपूर्ण सत्यनारायण व्रत कथा।

कैसा दिखाई देता था शताब्दियों पहले दिल्ली शहर; अनदेखी तस्वीरों में देख लीजिये

पर काया प्रवेश