शरीर 04 || लीवर या यकृत
L बोले तो Liver
लिवर हमारे शरीर में 300 से ज्यादा काम को अंजाम देता है। इसके कमजोर होने से शरीर की इम्यूनिटी भी कमजोर हो जाती है। मोटापा आने से फैटी लिवर की शिकायत भी आ जाती है। इससे लिवर अपना काम सही तरीके से नहीं कर पाता। इसलिए इसका ख्याल रखना भी बहुत जरूरी है।
जिगर के लिए ये हैं सबसे 4 खास बातें
1. लिवर की पसंद को न भूलें
फाइबरयुक्त चीजों को जितना ज्यादा खाएंगे उतना ही फायदा लिवर को होगा। मौसमी फल और सब्जियों जैसे: संतरा, अमरूद, मूली, गाजर, पालक, साग आदि को ज्यादा खाएं।
2. विटामिन C ज्यादा लें
यह डोज दवा के रूप में नहीं, कुदरती होनी चाहिए। एक नीबू का रस एक गिलास पानी में मिलाकर लें या एक संतरे का रस या एक आंवला या एक प्लेट अनन्नास रोज लेना चाहिए। इससे विटामिन-सी की कमी नहीं होती।
3. डिटॉक्सिफिकेशन को ज्यादा अहमियत दें
हमारे खाने में अगर कोई हानिकारक चीज है तो वह लिवर में भी जमा हो जाती हैं। हानिकारक चीजों को बाहर निकालने का एक बड़ा ही आसान तरीका है डिटॉक्सिफिकेशन। हम इसे भूल जाते हैं। इसके लिए सुबह खाली पेट एक गिलास सामान्य पानी या एक गिलास गुनगुने पानी में एक नीबू निचोड़कर पी लें। अगर ज्यादा फायदा चाहिए तो रात में किसी शीशे के जार में 2 लीटर पानी में 2 नीबू को छिलके समेत काटकर डाल दें। साथ में खीरा भी डाल सकते हैं। सुबह छान लें। फिर इसे दिनभर पीते रहें। इससे शरीर दिनभर डिटॉक्स होता रहेगा।
4. गलत चीजों की आदत न लगाएं और एक्सरसाइज करें
शराब, पैक्ड फूड, स्टोर करके रखे जाने वाले नॉनवेज आइटम्स आदि से दूरी रखनी चाहिए। वैसे तो शराब हानिकारक है, लेकिन हफ्ते में 60 एमएल से ज्यादा अल्कोहल नहीं लेना चाहिए। इन्हें स्टोर करने या इनकी लाइफ बढ़ाने के लिए जिन रसायनों (फॉर्मलिन: मरने के बाद इंसानी शरीर को लंबे समय तक सही रखने के लिए इसका इस्तेमाल होता है।) का इस्तेमाल होता है, वे लिवर के लिए बहुत ज्यादा हानिकारक होते हैं। लिवर को मजबूत बनाने में एक्सरसाइज और फिजिकल ऐक्टिविटीज का अहम रोल होता है। हर दिन 45 मिनट की फिजिकल ऐक्टविटीज से फैटी लिवर नहीं होता।
Comments
Post a Comment