शरीर 05 || लंग्स या फेफड़े
L बोले तो Lungs
सेहतमंद फेफड़ों के लिए जान लें ये बातें
1. घर से बाहर निकलने पर ऐसा मास्क लगाकर रखना जो कोरोना और पलशून दोनों से बचाव करे।
2. सिगरेट, बीड़ी, तंबाकू जैसी चीजों से पूरी तरह तौबा करना और पैसिव स्मोकर (बगल में बैठा हुआ कोई शख्स सिगरेट या धुआं निकालने वाली चीज ले रहा हो) भी न बनना।
3. घर में धूप या अगरबत्ती न जलाना। इसके धुएं से सांस लेने में परेशानी हो सकती है। यह परेशानी एक दिन में पैदा नहीं होती। चूंकि धूप या अगरबत्ती का धुआं हर दिन निकलता है, इसलिए धीरे-धीरे इससे शरीर को परेशानी आती है। कई बार हमें इसका पता भी नहीं चलता।
4. खानपान सही हो: हमारी डाइट में ये सब शामिल हों:
कार्बोहाइड्रेट- चावल या रोटी, प्रोटीन- दालें, फैट्स- सरसों का तेल या
देसी घी, मिनरल और विटामिन- हरी सब्जियां, फल। इन सभी को हफ्ते में एक बार नहीं, हर दिन खाना है। हमारी हर डाइट में प्रोटीन जरूर शामिल होना चाहिए।
मौसमी फल, सब्जियां: इन्हें खाने में जरूर शामिल करें। कम से कम हर दिन 1 से 2 कटोरी हरी सब्जियां, जैसे- पालक, सरसों का साग, फूल गोभी आदि और हर दिन 1 से 2 फल जैसे- सेब, संतरा, अनन्नास आदि सुबह नाश्ते के बाद लें। दरअसल, इन सब्जियों और फलों में ओमेगा 3 फैटी एसिड मिलते हैं। नॉनवेज खाने वालों के लिए मछली बेहतरीन चीज है। ये सब चीजें फेफड़ों की क्षमता को बढ़ाती हैं। शरीर में सूजन घटाती हैं। तुलसी, हल्दी और आंवला भी फायदेमंद है। सर्दियों में काढ़ा पीना ज्यादा फायदेमंद है।
5. हर दिन धूप जरूर लें। शरीर में जहां भी कोई परेशानी देखी जाती है, उसके पीछे एक वजह विटामिन-डी की कमी होती है। इसलिए जरूरी है कि हम जाड़ों में हर दिन सुबह 9 से 12 बजे तक 35 से 40 मिनट के लिए और गर्मियों में सुबह 10 से 1 बजे के बीच 30 से 35 मिनट के लिए धूप में जरूर बैठें।
6. धूप लेने के दौरान शरीर जितना खुला रख सकते हैं, उतना रखें। इस बात का भी ध्यान रखें कि धूप और शरीर के बीच में कोई पारदर्शी चीज भी न हो, जैसे शीशा या प्लास्टिक। अगर ऐसी चीजों से धूप छनकर आएगी तो शरीर के लिए विटामिन- डी का निर्माण नहीं हो पाएगा। इससे धूप में बैठने के बाद भी हमें जरूरी विटामिन-डी नहीं मिलेगाे।
Comments
Post a Comment