होली || रंगो का महत्व
रंगो का महत्व
घर में वास्तु के अनुसार करवाएं पेंट
रंगों का हमारे जीवन में बहुत महत्त्व है क्योंकि रंगों के कारण ही हमें अपनी दुनिया खूबसूरत दिखाई देती है। हर व्यक्ति के जीवन में अलग-अलग रंगों का अलग-अलग महत्त्व होता है। रंग बहुत हद तक हमारे मूड और सोच को प्रभावित करते हैं और इसीलिए घर में पेंट करवाते समय रंगों का खास ख्याल रखना चाहिए। वास्तु और फेंगशुई में अलग-अलग रंगों को अलग-अलग तत्वों का प्रतीक माना गया है। वास्तुशास्त्र के मुताबिक घर की दीवारों के रंग का हमारे जीवन और सुख-समृद्धि पर बहुत असर होता है। आज के इस लेख में हम आपको फेंगशुई के अनुसार घर के विभिन्न हिस्सों के लिए बताए गए रंगों की जानकारी देंगे ।
नारंगी रंग
यह रंग हमारे मन में भावनाओं और ऊर्जा का संचार करता है। नारंगी रंग से मूड अपलिफ्ट होता है इसलिए से इस रंग को आप अपने किचन या डाइनिंग रूम में इस्तेमाल कर सकते हैं। नारंगी रंग आध्यात्म से जुड़ा हुआ रंग है इसलिए पूजा के कक्ष के लिए भी इस रंग का प्रयोग किया जा सकता है।
पीला रंग
गर्माहट का एहसास देता है। इसके साथ ही यह रंग सुकून और रौशनी देने वाला होता है। पीला रंग जा सकता है।
धन-समृद्धि और ताकत का प्रतीक है इसलिए ड्राइंग रूम, किचन या ऑफिस में इस रंग का प्रयोग किया जाए सकता है।
पर्पल
यह रंग धर्म और अधायम का प्रतीक है। इस रंग का हल्का शेड मन को सुकून और ताजगी से भर देता है। पूजा के कक्ष के लिए इस रंग का प्रयोग किया जा सकता है।
हरा
हरा रंग हमारे मन को ताज़गी से भर देता है, इसके साथ ही यह रंग नई शुरुआत और आपसी मेल को भी दर्शाता है। हरे रंग के हलके शेड का प्रयोग बच्चों के कमरे, गेस्ट रूम, बेडरूम या ड्राइंग रूम के लिए किया जा सकता है।
Comments
Post a Comment