घर के रसगुल्ला और मालपुआ बनाने का आसान तरीका
घर के रसगुल्ला और मालपुआ
बनाने का आसान तरीका
इस बार त्योहार का जायका बढ़ाएं ट्रडिशनल और टेस्टी पकवान मालपुआ और रसगुल्ला के साथ तो हो जाएं तैयार इनको बनाने के लिए
मालपुआ आटे वाले
सामग्री: एक कप गेहूं का आटा, एक चम्मच सौंफ पिसी हुई, 3 से 4 इलायची पिसी हुई, एक बड़ा चम्मच कद्दूकस किया नारियल या नारियल का बुरादा, आधा कप चीनी, 3 बड़े चम्मच दूध।
विधिः
* मालपुआ बनाने के लिए सबसे पहले दूध में चीनी डालकर एक घंटे के लिए रख दें।
* तब तक एक बर्तन में आटा छानकर, इसमें सौंफ, इलायची और नारियल का बुरादा डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें।
* जब दूध में घुल जाए, तो चीनी-दूध के घोल को आटे के में डालकर इसे एक चम्मच से फेंटते हुए मिलाएं।
* इस तरह आटे का न ज्यादा गाढ़ा, न ज्यादा पतला पेस्ट तैयार कर लें। यदि पेस्ट अच्छी तरह नहीं बना, तो इसमें थोड़ा पानी डालकर फेंट लें।
* अब एक कड़ाही में घी डालकर, उसे गैस पर गर्म करने रखें।
* घी गर्म होने के बाद गैस की आंच मध्यम करके, एक बड़े चम्मच में आटे का पेस्ट लेकर, उसे गोल पूरी के आकार में घुमाते हुए घी में डालें और फ्राई करें।
* मालपुआ दोनों तरफ से पलटकर लाल होने तक सेकें।
इसी तरह सभी पुए बनाएं।
***** ***** ***** ***** *****
***** ***** ***** ***** *****
रसगुल्ला
सामग्री
1/2 लीटर ठंडा दूध, 1 कप चीनी, 2 कप पानी जरूरत के अनुसार नींबू का रस, एक छोटी चम्मच मक्के का आटा।
विधि
सबसे पहले एक बड़ा कटोरा ले, उसमें दूध और इस दूध को पकाने के लिए रख दे। दूध जब तक इसने एक उबलना आ जाए। अब इसमें नींबू का रस डाले। नींबू का रस डालने से दूध फट जाएगा। अगर आपके पास नीबू का रस नहीं है तो आप इसकी जगह सिरका भी इस्तेमाल कर सकते है।
सिरके की मदद से आप फटा दूध बना सकते हैं। जब दूध फटने लग जाए इसे 2 से 3 मिनट तक अच्छी तरह से पका ले अब इसका पानी निकालकर इससे पनीर बना लें। अब इसमें और पानी डालें और अच्छी तरह से पनीर में चम्मच चलाएँ।
ऐसा करने से पनीर से सिरके का खट्टापन पूरी तरह से निकल जाएग। एक कॉटन का कपड़ा लें और इसमें फटा हुआ पनीर डाल दें।
अब इसे 15-20 मिनट तक बाधकर टाग दे जिससे इसमें मौजूद पानी पूरी तरह से बाहर निकल जाए। एक पैन लें और उसमे दो कप पानी डालें, फिर इसमें शक्कर डालें अब शक्कर और पानी को अच्छी तरह से चम्मच की सहायता से मिला लें। अब इस मिश्रण को 4 से 5 मिनट तक उबलने दें। इस तरह शक्कर के में एक कंसिस्टेंसी ढ आ जाएगी।
अब बारी आई पनीर की। पनीर को कपड़े से बाहर निकाल कर उसमें कॉर्न फ्लोर मिलाएं और इसे अच्छी तरह से गूंथते हुए इसका सॉफ्ट डोह तैयार करें।
अब इस अच्छी तरह से तैयार किए हुए डोह से छोटे-छोटे बॉल्स बना लें। अब इन बॉल्स को शुगर सिरप में डुबो दें। रसगुल्ला को शुगर सिरप के अंदर ही 10 से 15 मिनट तक पकाएं। इसे तब तक पकाना है, जब तक रसगुल्ला आकार में बड़ा ना हो जाए। जब यह अच्छी तरह से पक जाएगा, इसका आकार भी बड़ा हो जाएगा और इसमें पूरी तरह से शुगर सिरप मिल जाएगा। आपका रसगुल्ला तैयार है। इसे अपने मेहमानों के सामने परोसें।
Comments
Post a Comment