34. अब जैसे मर्जी हो वैसे पत्नी रखो। (एक कहानी)
34. अब जैसे मर्जी हो वैसे पत्नी रखो।
मेरे दोस्त ने जयपुर में अपने पड़ोस में घटी एक घटना को मुझे बताया । तो मैं उसे बिना लिखी नहीं रह सका। जितनी उत्सुकता मुझे इस घटना को लिखने में है शायद उतनी ही उत्सुकता आपको इस घटना को पढ़ने में जागेगी।
कहते हैं कि एक बात अपनी कितनी भी संताने हो उन्हें पा लेता है और उनकी संता ने मिलकर एक बाप को नहीं पाल पाती यह घटना उसी से संबंधित है।
इसे हम क्या कहें ? समझ नहीं आता। इसे हम आजकल की नालायक व संस्कारहीन संतान कहें या केवल अवसरवादी संतान जो केवल अपने माता-पिता के लाभ लेकर बाद में उन्हें दूध में गिरी मक्खी की तरह निकाल कर बाहर कर देते हैं।
हुआ यह था कि मेरे दोस्त के पड़ोस में एक बुजुर्ग दंपत्ति रहते थे। जिनमें बुजुर्ग का नाम राम तथा उनकी पत्नी का नाम रमा था। राम के उनके दो पुत्र थे और दोनों के एक एक पुत्र यानी उन दंपत्ति को दो बेटे और दो पोते भी थे।
उन्होंने अपनी मेहनत से और पूरे उम्र की कमाई से एक मकान बनाया था, जिसकी कीमत करीब ₹3 करोड़ थी। अब तक सब कुछ बिल्कुल ठीक-ठाक चल रहा था।
पोते हर वक्त दादा-दादा, दादी-दादी कहकर उन दंपतियों के चारों ओर घूमा करते थे। वह परिवार मुझे सबसे आनंदमय परिवार लगता था।
एक दिन अचानक से उन बुजुर्ग की पत्नी रमा बीमार पड़ी और फिर वह कभी उठी ही नहीं । इससे वह बुजुर्ग टूट गए।
कहते हैं कि जब बुरा वक्त आता है तो किसी को बताकर नहीं आता। उन्हें न तो समय पर धुले कपड़े मिलते और न ही समय पर भोजन।
खाना बनाना तो दूर की बात रामा के रहते हुए अभी तक राम ने घर में किसी भी काम को हाथ नहीं लगाया था । रामा ने उन्हें कोई काम करने ही नहीं दिया। और अब उन्हें इस बात का अहसास होने लगा कि बिना पत्नी के जीवन कितना दूभर हो जाता है।
दो दो बच्चों के होते हुए भी उन्हें परेशानी उठानी पड़ रही है। राम समझ रहा था कि परेशानी उन्हें हो रही है लेकिन यहां तो बात बिल्कुल ही उल्टी थी। जो रमा के जाने के बाद कुछ ही दिनों में सामने आ गई।
एक दिन दोनों भाइयों ने सलाह की और पिताजी से कहा, " पापा ! आप गैरेज में शिफ्ट हो जाओ क्योंकि आपकी वजह से आपकी बहूओं को परेशानी होती है।"
राम ने बड़े गौर से दोनों बेटों को देखा जिनके बीच से उनकी पत्नियां खड़ी थी।
माताजी के गुजरने के बाद घर के सारे काम इन्हें ही करने पड़ते हैं, और आपके सामने साड़ी पहन कर कार्य करने में इन्हें परेशानी होती है। राम की आंखों में आंसू आ गए परंतु वह शांत रहा।
राम बिना कोई बात किये चुपचाप गैरेज में शिफ्ट हो जाते हैं। यहां राम की अनदेखी की हद हो गई, परंतु अब भी मैं कुछ नहीं बोला। करीब पन्द्रह दिन बाद राम ने दोनों बेटों और दोनों को अपने पास बुलाया और उनके पूरे परिवार के लिए दस दिन का विदेश ट्रिप का पास देते कहा, " बेटा ! जब से रामा आ गई है तुम कहीं भी घूमने नहीं गए, जाओ बेटा सभी को घुमा लाओ। सभी का मन हल्का हो जाएगा। मेरे पास यह विदेश ट्रिप के पास आए हैं। लेकिन अब मेरे घूमने की उम्र नहीं है। तुम्हारी मां होती तो मैं एक बार सोच लेता। लेकिन आप दोनों बाहर घूमने के लिए जा सकते हैं।"
"पर दादू, आप अकेले रह जाएंगे।" पोते ने कहा।
"हां बेटा ! जब से तुम्हारी दादी गई हैं तब से मैं अकेला ही तो रह गया हूं। अब भी घर पर अकेला ही रह जाऊंगा। आप बाहर घूम कर आओ।" राम ने पोते को समझाते हुए कहा।
बड़ी बहू बोली, "पिताजी ! जो राशन फ्रिज और रसोई में पड़ा है । वह तो खराब हो जाएगा।"
"कैसे खराब हो जाएगा । चाबियां मुझे दे दो। मैं 10 दिन उसमें गुजारा कर लूंगा।" राम ने उत्तर दिया।
पुत्रों के विदेश जाने के बाद राम ने अपना तीन करोड़ का मकान तुरंत दो करोड़ में बेच दिया। उसी पैसे में से उसने अपने लिए एक अपार्टमेंट में सभी सीधा वाला फ्लैट ले लिया। तथा बेटों का सारा सामान किराये के फ्लैटों में शिफ्ट कर दिया।
जब बेटे घूम कर वापस आया तो घर पर एक दरबान बैठा था। एक बार तो उन्हें लगा कि वह गलत जगह आ गए हैं। फिरौन अनेक उसे पूछा, " काका, जो बूढा यहां रहता था वह कहां है?"
"साब जी ! उन्होनें तो यह मकान बेच दिया। और अपने बच्चों का सामान दूसरी जगह शिफ्ट करा दिया। "
यह सुनते ही बेटों और बहुओं के पैरों के तले से जमीन ही खिसक गई। दोनों बेटों ने एकदम फोन निकाला और पिता को फोन करने लगे। तो वह बन्द आ रहा था।
दरबान उनके चेहरे के भावों को देख रहा था फिर वह उनसे बोला, " बोला, क्या पुराने मालिक को फोन कर रहे हो?"
"हां, काका!'
वह बोला, "भाई ! उन्होंने अपना नंबर बदल लिया है। नंबर देने को मना किया है परंतु आपके आने पर आपसे बात कराने की बोल कर गये थे।"
दरबान ने अपने फोन से नंबर लगा कर बड़े बेटे की राम से बात कराई।
फोन पर राम ने उन्हें वहीं रुकने के लिए कहा। थोड़ी देर में वहां एक कार आकर रुकी। उसमें से राम नीचे उतरे, उन्होंने अपने दोनों बेटों के हाथ में किराए वाले फ्लैट का पता और चाबियां थमा दी।
राम ने किराये वाले फ्लैट की चाबी देते हुए कहा, " यह रही तुम्हारे फ्लैटों की चाबियां, और हां उन फ्लैटों का एक साल का किराया मैंने दे दिया है। अब तुम दोनों की जैसी मर्जी हो वैसे ही अपनी पत्नियों को रखना। अब किसी को कोई परेशानी नहीं होगी?"
यह कह कर राम अपनी कार में बैठे और वहां से चले गए। पूरा का पूरा परिवार एक तक राम को देखता रह गया। पोतों की समझ में कुछ नहीं आया कि उनके दादा अचानक आए और अचानक क्यों चले गए?
यह कहानी दिल्ली में घटित एक सत्य घटना है। जिसमें एक बुजुर्ग ने अपने नालायक बच्चों को कैसे सबक सिखाया। अब समय आ गया है जब बुजुर्गों को उनसे साफ कह देना चाहिए, " हम तुम्हारे साथ नहीं रह रहे हैं। तुम्हें हमारे साथ रहना है तो रहो। अन्यथा अपना ठिकाना ढूंढ लो।"

Comments
Post a Comment