14. होम डिलीवरी

*Tension ke माहौल में थोड़ी सी हंसी===* 

😁😃😄😁😃😄😁😃😄
एक महिला ने किराने वाले को फोन लगाया। 
बड़े विनम्र स्वर में बतलाया - "हेल्लो, किराने वाले भैया, मैने सुना है आप, *Home Delivery* 
करवा रहे हो।"

"कलेक्टर साहब का फरमान निभा रहे हैं।"
"सचमुच आप महान हैं।"

किराने वाला बोला - 
जी हां, बहिन जी बताइए, क्या करूं सेवा। 
हमारे यहां उपलब्ध है, हर तरह की मेवा।

महिला बोली - 
नहीं नहीं भाई साब, मेवे के लड्डू तो मै बहुत खा चुकी हूं। 
अब तो दर्द की लहर, शुरु हो चुकी है। 
लगता है कुछ होने वाला है, *'नया मेहमान'* आने वाला है।

कृपा करके आप आ जाएं या टीम भिजवा दें ।।

इस कॉर्फ्यू में, अस्पताल जाना तो झंझट का काम है। 
अच्छा होगा आप घर पर ही *Delivery* करवा दें।

ऑर्डर सुनकर किराने वाले को लगा *440 volt का झटका।* 
दुकान के बाहर जो, बैनर बड़े जतन से था लटका।।

जिस पर लिखा था -
 *यहां होम डिलीवरी की जाती है। 
था सुंदर और बड़े अक्षरों में था लिखवाया।* 

उसने उसको, उचक- उचक कर, फाड़ दिया..~~
नया बैनर ,
शुद्ध हिंदी में लिखवाकर कर टांग दिया।

यहां किराने की वस्तुएं, "घर -घर पहुंचाई जाती" हैं। 
Home delivery बिल्कुल नहीं की जाती है।।
 
कृपया *Home delivery* वाले, मुझे परेशान न करें।
 * केवल नर्सिंग होम या अस्पताल से *संपर्क करें..~~* 😜😆🤣😂

लेखक

ॐ जितेंद्र सिंह तोमर
14/2/16/5/2021

Comments

Popular posts from this blog

संपूर्ण सत्यनारायण व्रत कथा।

कैसा दिखाई देता था शताब्दियों पहले दिल्ली शहर; अनदेखी तस्वीरों में देख लीजिये

पर काया प्रवेश