10. तो दो बातें हो जाएंगी!
10. तो दो बातें हो जाएंगी
जब मैं छोटा था तब जब एक जुमला बहुत चाहता था चलिए आज हम आपको वही जुमला सुनाते हैं । बहुत आनंद आएगा।
पिताजी ने अपने बच्चे से कहा, "बेटा ! चल स्कूल।"
"पिताजी ! वहां क्या करेंगे?"
"बेटा वहां पढ़ाई करनी है।"
"उससे क्या होगा ? "
"तुम एक बहुत बड़े आदमी बन जाओगे ।"
"पर मैं तो स्कूल जाना ही नहीं चाहता।"
"क्यों ?"
"क्योंकि यदि स्कूल गया तो दो बात हो जाएंगी। या तो मैं नहीं पढ़ुंगा या बहुत पढ़ जाऊंगा।
यदि मैं नहीं पढ़ा तो कोई बात नहीं, यदि मैं बहुत पड़ गया तो दो बातें हो जाएंगी।
या तो मैं कुछ नहीं बनुंगा या मैं कोई बड़ा आदमी बन जाऊंगा। यदि मैं कुछ नहीं बना तो कोई बात नहीं। यदि मैं बड़ा आदमी बन जाऊंगा तो दो बात हो जाएंगी।
या तो मैं नौकरी करने वाला बनूंगा या नौकरी देने वाला बनूंगा। यदि में नौकरी करने वाला बना तो कोई बात नहीं । यदि मैं नौकरी देने वाले बना तो दो बातें हो जाएंगी।
या तो मैं धन नहीं कमा पाऊंगा या फिर बहुत धन कमाऊंगा। यदि धन नहीं कमा पाया तो कोई बात नहीं। यदि बहुत धनवान हो गया तो दो बातें हो जाएंगी।
या तो इस पैसे से गाड़ी खरीदुंगा या फिर किराए पर लुंगा। किराए पर लुंगा तो कोई बात नहीं यदि गाड़ी खरीदूंगा तो दो बातें हो जाएंगी।
या तो मैं ड्राइवर रखूंगा या फिर गाड़ी खुद चलाऊंगा। ड्राइवर रखूंगा तो कोई बात नहीं, यदि मैं गाड़ी चलाऊंगा तो दो बातें हो जाएंगी।
या तो मुझे गाड़ी चलानी आती होगी या नहीं आती होगी। यदि नहीं आती होगी तो कोई बात नहीं। यदि आती होगी तो दो बातें हो जाएंगी।
या तो मैं घर में रहूंगा या वृदावन जाऊंगा। घर में रहूंगा तो कोई बात नहीं। यदि बृंदावन जाऊंगा तो दो बातें हो जाएंगे।
यादों में संत बन जाऊंगा या सेवक बन जाऊंगा। सेवक बन जाऊंगा तो कोई बात नहीं यदि मैं संत बन जाऊंगा तो दो बातें हो जाएंगी।
या तो मैं वृंदावन में जीवित रहूंगा या फिर मृत्यु को प्राप्त करूंगा । जीवित रहा तो कोई बात नहीं यदि मैं मर गया तो दो बातें हो जाएंगी।
या तो मुझे जलाया जाएगा या दफनाया जाएगा। यदि मुझे जलाया गया तो कोई बात नहीं यह दफनाया गया तो दो बातें हो जाएंगी।
या तो मेरी समाधि पर वृक्ष लगाए जाएंगे या फिर फूल लगाए जाएंगे । वृक्ष लगाए जाएंगे तो कोई बात नहीं यदि फूल लगाए जाएंगे तो दो बातें हो जाएगी।
या तो फूल भगवान को अर्पित किए जाएंगे या फिर उनका इत्र बनाया जाएगा। भगवान को अर्पित किए जाएंगे तो कोई बात नहीं। यदि इत्र बनाया जाएगा तो दो बातें हो जाएंगी।
या तो इत्र का परफ्यूम बनाया जाएगा या फिर साबुन बनाई जाएगी । परफ्यूम बनाया जाएगा तो कोई बात नहीं यदि साबुन बनाया जाएगा तो दो बातें जाएंगे।
या तो साबुन से आदमी नहाएगा या औरत नहाएगी। आदमी नहाएगा कि कोई बात नहीं यदि औरत नहाएगी तो मुझे शर्म आएगी।
Comments
Post a Comment