चौका नं० 03 - मैं चल रहा हूं कि नहीं ? 2. सिर पर पल्लू 3. मास्क का सही उपयोग 4. *पत्नी की विडम्बना..!*

01. मैं चल रहा हूं कि नहीं ?

हमारे 50 साल के स्वास्थ्य को बहुत अच्छा पाकर लोग इसका रहस्य पूछ ही बैठते हैं। 

"भैया जी ! आप दोनों के स्वास्थ्य का रहस्य क्या है?"

"भैया जी, हमने शादी के बाद शर्त रखी कि जब भी झगड़ा होगा तो कुसूरवार को 5 किलोमीटर पैदल चलेगा।"

औऱ.. आपकी भाभी जी क़ा कुसूर तो होता ही नहीं है.. इसीलिये मुझे रोज़ 5 किलोमीटर चलना ही पड जाता है।*

तो फ़िर भाभी जी की स्वास्थ्य का रहस्य ?

वो मेरी आदत से वाकिफ हैं कि मैं कहीं बैठ ना जाऊं इसलिए वो पीछे-पीछे देखने आती है कि मैं चल रहा हूं कि नहीं ?

02. सिर पर पल्लू 

सरकारी हॉस्पिटल में 1 व्यक्ति खाँसता हुआ अंदर आया। सारा स्टाफ एकदम सतर्क हो गया. सभी ने उस व्यक्ति को पकड़ा और 1 ने मुँह पर कसकर मास्क बाँध दिया। 

डॉक्टर उसका टेस्ट  करने लग गए वो व्यक्ति छटपटा कर उनकी पकड़ से निकलने की कोशिश करता रहा -- परन्तु उसकी कोशिश नाकाम रही, उसने कुछ बताना चाहा परन्तु किसी ने बोलने भी नही दिया।

उसकी टेस्ट रिपोर्ट आई तो स्टॉफ ने राहत की साँस ली और उसने कहा की उसे कोरोना नहीं है। 

डॉक्टर ने उससे पूछा कि तुम खाँसते हुए अंदर क्यों आये..? 🤔🙄         
                             
उसने बड़ी मासूमियत से कहा कि मेरे छोटे भाई की बीवी यहाँ नर्स है। मैं उससे मिलने आया था -- मैं जब भी छोटे भाई के घर जाता हूं तो खाँस देता हूँ, ताकि बहू समझ जाये की जेठजी आये हैं और वह सिर पर पल्लू रख ले.. !!

बहू के सिर पर पल्लू धरने से पहले ही आपने मुझे ही धर लिया।
😂🤣😁🤨😅🤣


03. 03. मास्क का सही उपयोग

हंसना नही !  इन हिदायतों का सख्तीसे पालन करें.. वरना रोने की नौबत आयेगी .
😩😢😥                     

                        🤷🏻‍♂️

 कृपया ध्यान दीजिए– 

* कोरोना काल है और आपका पिछवाड़ा बंदर की तरह मजबूत नहीं है। बंदर की तरह मजबूत बनवाना हो तो कृपया घर से बाहर निकले अन्यथा घर में ही ठहरे। बाहर जवानों द्वारा यह कार्य बिल्कुल मुफ्त किया जा रहा है। 

मास्क का इस्तेमाल बिलकुल अपनी चड्डी की तरह ही करें। 
१. सबके सामने न उतारना !

२. पहने बगैर घर से बाहर न जाएं  !

३. घड़ी घड़ी ऍडजस्ट न करें !

४. रास्ते में चलते चलते फिसलने न दें !

५. बिलकुल स्वच्छ रखें ! 

६. हर रोज बदले और पुरानी धोने के लिये डाल दें !

७. यदि फटी हुयी है, तो उसे सार्वजनिक रूप से ना पहनें !

८. अपनी किसी को कभी मत देना और दूसरे की कभी नहीं पहनना.........!

👆👆👆👆
😅😅


04. *पत्नी की विडम्बना..!*

पत्नी ने मोटे मोटे आँसू भर कर कहा, "इस मुए लॉकडाउन की वजह से मेरी हैसियत एक नौकरानी जैसी हो गयी है"

पति ने कहा, "भगवन, बर्तन भांडे मैने धोए, कपड़े मैने धोए, झाड़ू पोंछे से लेकर हर घर का काम मैने किया तो तू कैसे नौकरानी हो गयी?"

पत्नी बोली, "नौकर की बीवी तो नौकरानी ही हुई ना!"

😢🤔😉🙃😵🤭

चौका नं० 03
01. मैं चल रहा हूं कि नहीं ?
02. सिर पर पल्लू 
03. मास्क का सही उपयोग
04. *पत्नी की विडम्बना..!*

लेखक (चौका नं० 03)

ॐ जितेंद्र सिंह तोमर
14/2/17/5/2021

Comments

Popular posts from this blog

संपूर्ण सत्यनारायण व्रत कथा।

कैसा दिखाई देता था शताब्दियों पहले दिल्ली शहर; अनदेखी तस्वीरों में देख लीजिये

पर काया प्रवेश